अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अभी जानें।

Manmohan Singh


मनमोहन सिंह का निधन : जैसा कि आप सभी जानते है, पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस (Congress) के दिग्गज नेता रहे है, मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) का गुरुवार देर शाम 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। मनमोहन सिंह की तबीयत खराब होने पर गुरुवार शाम उन्हें इलाज के लिए AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट किया गया था। कुछ देर तक चले इलाज के बाद मनमोहन सिंह के निधन की खबर सामने आई। मनमोहन सिंह के निधन के साथ ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. UPA-1 और UPA-2 में दो टर्म 10 साल तक भारत के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह की गिनती वरिष्ठ अर्थशास्त्री के रूप में होती थी। बतौर नेता मनमोहन सिंह भले ही कम बोलते हो लेकिन एक अर्थशास्त्री के रूप में उनकी बातों को पूरी दुनिया बेहद ध्यान से सुनती थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर दी श्रद्धांजलि :-

मनमोहन सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर श्रद्धांजलि दी है. पीएम मोदी ने लिखा है, "भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मनाता है. साधारण परिवार से उठकर वह एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने. उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और कई वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर एक मजबूत छाप छोड़ी. संसद में उनका हस्तक्षेप भी व्यावहारिक था, हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए."

इतनी सम्पति छोड़ गए मनमोहन सिंह :-

आपको बता दे, कि 2018 में राज्यसभा सांसदी के लिए  नामांकन करते समय मनमोहन सिंह ने अपनी कुल संपत्ति 15 करोड़ 77 लाख 52 हजार 837 रुपए बताई थी. 2018-19 में उनकी कुल कमाई 89 लाख 42 हजार 390 रुपए बताई गई है. मनमोहन सिंह के नेटवर्थ से जुड़ी यह जानकारी राज्यसभा चुनाव के नामांकन के दौरान दिए गए उनके हलफनामे के आधार पर लिखी गई है.

Post a Comment

0 Comments

close